जालंधर: अगर आप जालंधर-पठानकोट रोड पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान रहें! इस मार्ग पर भारी जाम लगा हुआ है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दसूहा से ऊंची बस्सी की ओर करीब 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। ट्रैफिक की इस भीड़ में फंसे वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे हैं। कई गाड़ियों के ईंधन खत्म होने और इंजन बंद पड़ने के कारण हालात और भी खराब हो गए हैं। रास्ते में फंसे लोगों का कहना है कि जाम के कारण वे घंटों से परेशान हैं, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस का कोई खास प्रबंध नहीं दिख रहा। कुछ वाहन चालक अपने वाहन सड़क के किनारे छोड़कर पैदल ही आगे बढ़ रहे हैं। अगर आप इस रास्ते से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो बेहतर होगा कि वैकल्पिक मार्ग अपनाएं या फिर जाम खत्म होने का इंतजार करें। ट्रैफिक पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है और जल्द ही आवागमन सामान्य होने की उम्मीद है|
जालंधर-पठानकोट रोड पर भारी जाम: यात्रियों को हो रही परेशानी