Skip to content

जालंधर में दर्दनाक हादसा: बाबा मुराद शाह जा रहे दंपत्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

Jalandhar Couple Killed in Tragic Road Accident Near Wadala Chowk
Jalandhar Couple Killed in Tragic Road Accident Near Wadala Chowk
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

खबरिस्तान नेटवर्क, जालंधर: वडाला चौक के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक दंपत्ति की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार सुनील गुप्ता (45) और उनकी पत्नी रवीना गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों पति-पत्नी जालंधर के सोढल क्षेत्र के प्रीत नगर के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे आज सुबह बाबा मुराद शाह दरबार में माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही वे वडाला चौक के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपत्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक सुनील गुप्ता कबाड़ के कारोबार से जुड़े हुए थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार चालक की पहचान व गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।