Skip to content

आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा की विवादित ऑडियो लीक, दुकानदार ने कही 5 लाख रुपए की बात

Jalandhar MLA Raman Arora’s Health Deteriorates in Jail, Court Hearing on Treatment Scheduled
Jalandhar MLA Raman Arora’s Health Deteriorates in Jail, Court Hearing on Treatment Scheduled
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भ्रष्टाचार के एक मामले में उनके खिलाफ जांच चल रही है और अब एक नई विवादित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस 41 सेकंड की ऑडियो क्लिप में एक दुकानदार 5 लाख रुपए के लेन-देन की बात करता नजर आ रहा है।

वायरल ऑडियो में दुकानदार साफ कहता है, “तुहानूं 5 लक्ख पेहला भेजे सी,” जिससे यह संदेह पैदा हो रहा है कि विधायक से जुड़े पैसों का कोई अवैध लेन-देन हुआ है। बातचीत के दौरान दुकानदार ने विधायक से हालचाल पूछा, जिस पर रमन अरोड़ा ने जवाब दिया, “ठीक है सर।”

बातचीत में दुकानदार ने यह भी कहा कि कार्पोरेशन वाले फिर आए थे, जिस पर विधायक ने कहा, “मैं कह दिन्ना दोबारा, हुणे कह दिन्ना।”

दुकानदार ने यह भी पूछा कि “तुहाडे नाल किदां हो गई है, तुस्सी आंदे ओ, जांदे ओ, अस्सी तां बैठे ही आं तुहाडे नाल।” इसके जवाब में विधायक ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऑर्डर पूरा करने के लिए कह दिया था।

दुकानदार ने जोर देकर कहा कि 5 लाख रुपए पहले भेजे गए थे और कहा कि अगर कोई समस्या है तो साफ-साफ बताई जाए।

इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी और प्रशासनिक गलियारों में कड़ा ध्यान दिया जा रहा है। विधायक की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जबकि विपक्षी दल इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।