Skip to content

पहल्गाम आतंकी हमले का असर पंजाब तक – लुधियाना की होजरी इंडस्ट्री को ₹50,000 करोड़ का झटका

Pahalgam Terror Attack Hits Ludhiana Hosiery Industry – ₹50,000 Crore Loss Feared
Pahalgam Terror Attack Hits Ludhiana Hosiery Industry – ₹50,000 Crore Loss Feared
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पहल्गाम में हुए आतंकी हमले की गूंज अब पंजाब तक पहुंच चुकी है। लुधियाना की प्रसिद्ध होजरी इंडस्ट्री इस हमले के बाद बड़े संकट में आ गई है। कश्मीर में बढ़ते तनाव और 48 प्रमुख पर्यटक स्थलों के बंद होने से श्रीनगर में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है, जिससे लुधियाना के कपड़ों की मांग लगभग खत्म हो गई है।

जम्मू-कश्मीर, जो कि लुधियाना की होजरी वस्त्रों का एक बड़ा बाजार है, फिलहाल व्यापार के लिए लगभग बंद हो चुका है। लुधियाना होजरी उद्योग के अध्यक्ष विनोद थापर के अनुसार, इस संकट के चलते उद्योग को ₹50,000 करोड़ तक के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक आपूर्ति श्रृंखला के टूटने से उत्पादकता और बिक्री दोनों पर बुरा असर पड़ा है।

विनोद थापर ने यह भी कहा कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो हज़ारों कारीगरों और मज़दूरों की रोज़ी-रोटी पर संकट आ सकता है।