Skip to content

पत्नी ने अमेरिका में रह रहे पति को मृत दिखा संपत्ति हथियाई, मामला दर्ज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जलंधर जिले के एक गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने पति को मृत घोषित कर उसकी संपत्ति अपने नाम करवा ली। पति पिछले कई वर्षों से अमेरिका में रह रहा था और ‘डंकी रूट’ से 1998 में गया था।

स्थानीय पंचायत और सरपंच ने महिला के कहने पर नकली मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर दिया और उसे आधार बनाकर जमीन और घर की रजिस्ट्री महिला के नाम कर दी गई। कई वर्षों तक किसी को इस धोखाधड़ी की भनक तक नहीं लगी।

लेकिन हाल ही में जब पति ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह सब देखा तो उसने प्रशासन से संपर्क किया और वीडियो कॉल पर खुद को ज़िंदा साबित किया। इसके बाद तहसील और पुलिस प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू की गई।

अब महिला, सरपंच और एक अन्य पंचायत सदस्य पर फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। यह मामला उन हजारों प्रवासी भारतीयों के लिए चेतावनी है, जो अपनी संपत्तियों को लेकर पूरी जानकारी नहीं रखते और गांव में बैठे लोगों पर आँख बंद करके भरोसा करते हैं।