Skip to content

इंजीनियरिंग में सीट न पा पाने वालों के लिए कंप्यूटर साइंस में करियर बनाने का सुनहरा मौका।

Golden Career Opportunity in Computer Science for Students Without Engineering Seats
Golden Career Opportunity in Computer Science for Students Without Engineering Seats
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट न मिल पाना निराशाजनक हो सकता है, लेकिन यह सफर का अंत नहीं है।

आज के युग में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डेटा साइंस से लेकर साइबरसिक्यूरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, कुशल पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है। शिक्षार्थियों के लिए, कंप्यूटर साइंस सबसे लचीले और उच्च-संभावित करियर क्षेत्रों में से एक बना हुआ है - इसके लिए किसी औपचारिक इंजीनियरिंग डिग्री की आवश्यकता नहीं है। 10 + 2 में आप ने चाहे नॉन-मेडिकल / मेडिकल / कॉमर्स या आर्ट्स पढ़ा हो, तो भी आप कंप्यूटर साइंस के स्पेशल कोर्स - BCA और B.Sc. IT में एडमिशन ले सकते हैं। DAV College Jalandhar में BCA में 180 सीटें एवं B.Sc. IT की 80 सीटें उपलब्ध हैं। इन कोर्सेज में एडमिशन पहले आएं-पहले-पाएं के आधार पर एवं पंजाब सरकार के केंद्रीय एडमिशन पोर्टल में मेरिट के आधार पर भरी जाती हैं. DAV कॉलेज, जालंधर में स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों की गाइडेंस के लिए विशेष काउंसलिंग सेल का भी गठन किया गया है।

BCA और B.Sc. IT दोनों ही तीन साल के कोर्स हैं। इनमें कंप्यूटर साइंस के सभी चलंत विषयों को थ्योरी एवं प्रैक्टिकल मोड में पढ़ाया जाता है। भारत सरकार की National E ducation Policy के अंतर्गत इन कोर्सेज में तीसरे सेमेस्टर में इंटर्नशिप भी कंपल्सरी की गयी है। National E ducation Policy के अंतर्गत ही अगर स्टूडेंट चाहे तो इन्ही कोर्सेज को चौथे साल में भी कंटिन्यू सकता है। चौथा साल पूरा करने पर स्टूडेंट को ऑनर्स की डिग्री प्रदान की जायेगी। प्लेसमेंट्स की अगर बात करें तो DAV College Jalandhar में बहुत सी बहुराष्ट्रीय कम्पनियां - Infosys, TCS, Wipro, BT, Airtel व अन्य स्टूडेंट की कैंपस प्लेसमेंट के लिए हर साल आती हैं। पिछले साल चुने हुए स्टूडेंट्स को 3 लाख से ले के 9 लाख तक के पैकेज भी मिले हैं।