Skip to content

जलंधर में स्पोर्ट्स हब की सौगात: सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने बर्लटन पार्क किया 77.77 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

CM Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal Lay Foundation of ₹77.77 Crore Sports Hub at Jalandhar’s Burlton Park
CM Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal Lay Foundation of ₹77.77 Crore Sports Hub at Jalandhar’s Burlton Park
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जलंधर: पंजाब के खेल प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में आज बर्लटन पार्क में 77.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक स्पोर्ट्स हब की नींव रखी गई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से किया।

सीएम मान ने इस मौके पर कहा कि यह स्पोर्ट्स हब राज्य के युवाओं को न सिर्फ खेलों में आगे बढ़ने का अवसर देगा बल्कि एक स्वस्थ समाज की ओर भी कदम होगा। 17 वर्षों बाद बर्लटन पार्क को एक नए रूप में विकसित कर खेलों की दुनिया में पुनः जीवंत किया जा रहा है।

इस प्रोग्राम के लिए प्रशासन ने करीब 6 हजार से ज्यादा लोगों की उपस्थिति का अनुमान लगाते हुए व्यापक प्रबंध किए थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ ही, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे।

स्पोर्ट्स हब में क्रिकेट, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी और वालीबॉल जैसे प्रमुख खेलों की आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए फिटनेस ट्रेनिंग, कोचिंग और आवश्यक संसाधनों की भी व्यवस्था होगी।

यह परियोजना न केवल राज्य के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी बल्कि राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट्स के लिए भी पंजाब को एक नई पहचान दिलाएगी।