Skip to content

जालंधर में खुराना एंटरप्राइज में भीषण आग, चार मंजिलें जलकर राख — पटाखों से हुआ लाखों का नुकसान

Massive Fire Breaks Out at Khurana Enterprise in Jalandhar, Flames Engulf Four Floors
Massive Fire Breaks Out at Khurana Enterprise in Jalandhar, Flames Engulf Four Floors
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर (पंजाब):
शहर के बीचोंबीच स्थित शहीद भगत सिंह चौक के पास गुरुवार देर रात खुराना एंटरप्राइज में भीषण आग लग गई। यह दुकान एक बहुमंज़िला इमारत में स्थित है, जहां आग की लपटें धीरे-धीरे फैलते हुए पूरी चार मंजिलों तक पहुंच गईं। देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ युवक जन्मदिन मना रहे थे और पटाखे फोड़ रहे थे। इन्हीं पटाखों से निकली चिंगारी से दुकान की छत पर रखे प्लास्टिक वाटर टैंक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों मंजिलों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

दुकान के मालिक पुनित के अनुसार, बाजार के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें देर रात फोन कर सूचना दी कि दुकान से धुआं निकल रहा है। जब वे पहुंचे, तब तक आग पूरी इमारत में फैल चुकी थी और फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं।

पुनित ने बताया कि उनकी दुकान की सभी मंज़िलों पर रखा सामान पूरी तरह जल गया है। इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह घटना किसी की लापरवाही से नहीं, सीधी गैर-जिम्मेदाराना हरकत का परिणाम है।

दुकान मालिक ने स्थानीय थाना डिवीजन नंबर 3 में शिकायत दर्ज कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि CCTV फुटेज व चश्मदीदों के बयान से पूरी घटना स्पष्ट हो जाएगी।

एसएचओ के अनुसार, उन्हें नाइट डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान घटना की सूचना मिली थी। वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में पटाखों से आग लगने की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।