Skip to content

जालंधर में प्लाट विवाद बना गोलीकांड की वजह: IAS बबीता कलेर,नेता स्टीफन कलेर और गनमैन पर केस दर्ज,सरकारी पिस्टल जब्त

Jalandhar Plot Dispute Turns Violent: IAS Officer Babita Kaler, Politician Husband Stephan Kaler Booked After Gunfire Incident
Jalandhar Plot Dispute Turns Violent: IAS Officer Babita Kaler, Politician Husband Stephan Kaler Booked After Gunfire Incident
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर (पंजाब): अर्बन स्टेट फेज-1 में प्लाट विवाद के चलते हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया,जब एक व्यक्ति को गोली मार दी गई।घटना के बाद जालंधर पुलिस ने IAS अधिकारी बबीता कलेर,उनके पति और नेता स्टीफन कलेर,और उनके गनमैन सुखकरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल आरोपी गनमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई सरकारी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।

 क्या हुआ था? जानकारी के अनुसार,प्लॉट मालिक मौके पर मिट्टी डलवाने के लिए पहुंचे थे,जिस पर स्टीफन कलेर और उनकी पत्नी IAS बबीता कलेर ने आपत्ति जताई।विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई,जिसके बाद गनमैन सुखकरण सिंह ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की कार्रवाई एसीपी रूपदीप कौर ने पुष्टि की कि तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।गनमैन सुखकरण को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया था।पुलिस ने उसके पास से सरकारी हथियार जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 पड़ोसियों में दहशत घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।पुलिस की टीम अब इस विवाद के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।