Skip to content

SHO भूषण कुमार का तबादला,AAP नेता कीमती भगत से जुड़ा विवाद

SHO भूषण कुमार का तबादला,AAP नेता कीमती भगत से जुड़ा विवाद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
(जालंधर) थाना सात के SHO भूषण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने अपने तबादले को अनुचित बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता कीमती भगत को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।वहीं,कीमती भगत ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह फिलहाल किसी पद पर नहीं हैं और उनके पास किसी अधिकारी का ट्रांसफर करवाने का कोई अधिकार नहीं है।

मामला एक चोरी की जांच से जुड़ा हुआ है।SHO भूषण कुमार के अनुसार,फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रतनजीत कौर ने शिकायत दी थी कि उनके घर के लॉकर से एक तोले की छह सोने की चूड़ियां और 60 हजार रुपये नकद गायब हो गए हैं।घटना के समय घर में कारपेंटर योगेश और मोहित काम कर रहे थे।शिकायतकर्ता के अनुसार, उस दौरान घर में कोई बाहर से नहीं आया और न ही कोई गया।

भूषण कुमार ने बताया कि जांच के सिलसिले में दोनों कारपेंटरों को थाने बुलाया गया था।पूछताछ के दौरान योगेश के पिता ने पुलिस से बदतमीजी की,जिस पर SHO ने दोनों को अगले दिन फिर से आने को कहा।इसी बीच कीमती भगत और SHO भूषण कुमार के बीच तल्खी बढ़ गई। SHO का आरोप है कि इस मामले के बाद ही उन पर दबाव बनाया गया और तबादला करवा दिया गया,जबकि कीमती भगत ने स्पष्ट किया कि उनके पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है और यह एक बेबुनियाद आरोप है। पूरा विवाद एक चोरी के मामले की जांच के दौरान शुरू हुआ।SHO भूषण कुमार के अनुसार,फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रतनजीत कौर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर के लॉकर से एक तोले की छह सोने की चूड़ियां और 60 हजार रुपये गायब हो गए हैं।उस वक्त घर में कारपेंटर योगेश और मोहित काम कर रहे थे,और घर में न कोई आया था और न ही गया। SHO भूषण कुमार ने आरोप लगाया कि अगले दिन जब दोनों युवक थाने पहुंचे,तो उनके साथ आम आदमी पार्टी नेता कीमती भगत भी थे।"भगत ने मुझसे कहा कि तुम्हारी जुर्रत कैसे हुई मेरे भतीजे को चोरी के आरोप में बुलाने की।जब मैंने जवाब दिया कि जांच करना हमारा काम है,तो उन्होंने कहा कि तुम्हें इसका कोई अधिकार नहीं है।इस पर मैंने साफ कहा कि पुलिस के पास पूछताछ का पूरा अधिकार है," SHO ने बताया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद SHO भूषण कुमार का तबादला कर दिया गया,जिसे वह गलत और दबाव का नतीजा बता रहे हैं।वहीं,कीमती भगत ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक आम कार्यकर्ता हैं और किसी प्रकार की प्रशासनिक शक्ति उनके पास नहीं है।

कीमती भगत ने लगाए SHO पर आरोप वहीं,कीमती भगत ने पूरी घटना को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। उनका कहना है, "SHO ने मेरे सामने बदतमीजी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।मैं किसी पद पर नहीं हूं,न ही मेरे पास किसी का ट्रांसफर करवाने की कोई पावर है।SHO अपने गैरकानूनी व्यवहार को छुपाने के लिए मुझ पर आरोप लगा रहे हैं।"

SHO Bhushan Kumar transferred controversy related to AAP leader Kimti Bhagat