Skip to content

कनाडा में रहस्यमय मौत: खन्ना के युवक उदयवीर का शव पार्क में मिला

Mysterious Death of Punjab Youth Udayveer in Canada: Found Hanging in Park
Mysterious Death of Punjab Youth Udayveer in Canada: Found Hanging in Park
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

खन्ना/कनाडा, 2025 – विदेश में पंजाब के युवाओं की मौत की खबरें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला कनाडा से सामने आया है, जहां खन्ना के निवासी उदयवीर की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।

सूत्रों के अनुसार, उदयवीर का शव कनाडा के एक पार्क में झूले से लटका हुआ पाया गया। शुरुआती रिपोर्ट में इसे आत्महत्या बताया गया है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि उदयवीर लगभग तीन साल पहले बेहतर जीवन की तलाश में कनाडा गया था।

घटना की खबर मिलते ही उदयवीर के पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीण इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।

परिवार ने पंजाब सरकार और भारतीय उच्चायोग से मदद की मांग की है, ताकि उदयवीर का पार्थिव शरीर भारत लाकर उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जा सके।