Skip to content

पंजाब में बारिश का कहर: सुल्तानपुर लोधी में बांध टूटा, किसानों की चिंता गहराई

Punjab Rains: Dam Breaks in Sultanpur Lodhi, Farmers Fear Crop Damage
Punjab Rains: Dam Breaks in Sultanpur Lodhi, Farmers Fear Crop Damage
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों के किसानों की चिंता और बढ़ गई है। इसी बीच कपूरथला ज़िले के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र से बड़ी ख़बर सामने आई है, जहां आहली कलां गांव में एडवांस आरजी बांध टूट गया।

बांध टूटते ही आसपास के किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसानों ने तुरंत ही अस्थायी तौर पर बांध को जोड़ने और पानी को रोकने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पानी को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो सकती है।

गौरतलब है कि यही बांध दो साल पहले भी टूटा था, जिसके चलते हजारों एकड़ फसल नष्ट हो गई थी और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। अब एक बार फिर उसी तरह की स्थिति बन जाने से किसानों की चिंताएं दोगुनी हो गई हैं।

स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और इंजीनियरिंग टीमें बांध को मजबूती देने के प्रयास कर रही हैं। उधर, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 48 घंटों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।