Skip to content

पंजाब सरकार ने की छुट्टी की घोषणा, 22 सितंबर को सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

Punjab Declares Holiday on 22 September for Maharaja Agrasen Jayanti, Schools and Colleges Closed
Punjab Declares Holiday on 22 September for Maharaja Agrasen Jayanti, Schools and Colleges Closed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़, 21 सितंबर। पंजाब सरकार ने राज्यवासियों के लिए एक और छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सोमवार, 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पूरे पंजाब में सरकारी अवकाश रहेगा। इस दिन राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे।

महाराजा अग्रसेन कौन थे? महाराजा अग्रसेन का नाम भारतीय इतिहास में एक आदर्श शासक और समाज सुधारक के रूप में दर्ज है। उन्हें अग्रवाल और अग्रहरि समुदाय का संस्थापक माना जाता है। उन्होंने अपने शासनकाल में समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय पर बल दिया तथा समाज कल्याण को प्राथमिकता दी।

जयंती का महत्व हर साल पंजाब सहित कई राज्यों में उनके जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हैं।

पंजाब सरकार का यह निर्णय राज्यभर के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है