Skip to content

पंजाब से विदाई ले रहा मानसून, अब पड़ेगी ठंड की दस्तक

Monsoon Withdraws from Punjab: Winter Chill to Begin in October
Monsoon Withdraws from Punjab: Winter Chill to Begin in October
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां पूरी तरह बन चुकी हैं। इस दौरान न केवल पंजाब बल्कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के अन्य राज्यों से भी मानसून लौट जाएगा।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि 29 सितंबर तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस अवधि में आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। बीते 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़ा है, जो सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा है। पंजाब का सबसे अधिक तापमान अबोहर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते से हल्की ठंड का असर दिखना शुरू हो जाएगा। दशहरा और दिवाली के बीच लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होगी। त्योहारों के बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड और तेज हो जाएगी।

विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल दिसंबर और जनवरी पंजाब के लिए सबसे ठंडे महीने साबित होंगे। इन महीनों में पारा लगातार नीचे गिरेगा और उत्तर भारत में शीतलहर का असर भी तेज़ रहेगा।