Skip to content

अमृतसर में वाल्मीकि समाज का भंडारी पुल पर प्रदर्शन, धार्मिक स्थल पर बेअदबी से भड़के लोग

Valmiki Community Blocks Bhandari Bridge in Amritsar Over Desecration at Religious Site
Valmiki Community Blocks Bhandari Bridge in Amritsar Over Desecration at Religious Site
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर: शहर में मंगलवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने अपने पवित्र स्थल पर हुई बेअदबी के विरोध में भंडारी पुल को जाम कर प्रदर्शन किया। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग झंडे और बैनर लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की और कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर अनुचित गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज के नेताओं ने बताया कि यह घटना वाल्मीकि समाज की आस्था पर सीधा प्रहार है। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते, आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की और ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करने में जुट गई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।