हरियाणा शिक्षा विभाग ने सर्दियों को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक 15 नवंबर 2025 से सभी स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा। इससे पहले स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होते थे।
डबल शिफ्ट स्कूलों के समय में बदलाव
डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के टाइमिंग में भी हल्का परिवर्तन किया गया है।
-
पहली शिफ्ट: अब सुबह 7:55 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी (पहले 7:00 बजे शुरू होती थी)।
-
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:40 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी।
शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी स्कूल समय परिवर्तन का पालन करें और छात्रों की सुविधा तथा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।