‘म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) सही है’ जानते हैं करोड़ों भारतीय, पर निवेश करते सिर्फ 3.7% — रिपोर्ट में खुलासा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
हर कोई “म्यूचुअल फंड सही है” का नारा तो सुन चुका है, लेकिन क्या सच में लोग इसमें निवेश कर रहे हैं?
AMFI (एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया) की मार्च 2025 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का म्यूचुअल फंड उद्योग अब ₹65 लाख करोड़ के आँकड़े को पार कर चुका है। इसके बावजूद, देश के 140 करोड़ लोगों में से केवल लगभग 5.4 करोड़ भारतीय ही म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं — यानी मात्र 3.7% आबादी।
यह आँकड़ा दिखाता है कि जागरूकता तो बढ़ी है, लेकिन एक्शन अब भी गायब है।
रिपोर्ट बताती है कि भारत में अब 80 करोड़ UPI यूज़र्स और 14 करोड़ डीमैट अकाउंट्स हैं — यानी डिजिटल रूप से लोग सक्रिय हैं, पर जब बात निवेश की आती है, तो “कल करेंगे” वाला रवैया हावी हो जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि लोग निवेश को लेकर उत्सुक तो हैं, पर “सही समय”, “मार्केट मूड” या अगली सैलरी का इंतज़ार करते रहते हैं। यही कारण है कि वे पहला कदम नहीं उठा पाते, और वित्तीय स्वतंत्रता उनसे दूर रह जाती है।