Skip to content

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तय, शुल्कों में बड़ी राहत का रास्ता साफ

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तय, शुल्कों में बड़ी राहत का रास्ता साफ
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

भारत और अमेरिका ने शनिवार, 7 फरवरी 2026 को एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) के लिए एक ढांचा तय हो गया है। इस समझौते के तहत भारत पर लगाए जाने वाले अमेरिकी शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत किए जाएंगे, जिससे द्विपक्षीय व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

समझौते के अनुसार भारत अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों पर शुल्क पूरी तरह खत्म करेगा या उनमें कटौती करेगा। इसके साथ ही अमेरिका से आने वाले कई खाद्य और कृषि उत्पादों पर भी टैरिफ कम किए जाएंगे। इनमें पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स, रेड सोरघम, ट्री नट्स, ताजे और प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट्स समेत अन्य उत्पाद शामिल हैं। संयुक्त बयान में कहा गया है कि अंतरिम समझौते के सफल क्रियान्वयन के बाद कई वस्तुओं पर शुल्क शून्य करने का भी प्रस्ताव है। इनमें जेनेरिक दवाइयां, रत्न एवं हीरे, और विमान के पुर्जे शामिल होंगे। इससे भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा को मजबूती मिलेगी और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। दोनों देशों ने स्पष्ट किया कि इस ढांचे को जल्द लागू किया जाएगा और अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से काम होगा। इसका उद्देश्य भविष्य में एक व्यापक और परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौता (Bilateral Trade Agreement) करना है, जो तय किए गए रोडमैप के अनुरूप होगा।