Skip to content

ईरान में 'मशरूम बादल' | अमेरिका-इजराइल ने तेल रिफाइनरी पर बरसाए 'नर्क के तीर', होर्मुज जलडमरूमध्य बंद

ईरान में 'मशरूम बादल' | अमेरिका-इजराइल ने तेल रिफाइनरी पर बरसाए 'नर्क के तीर', होर्मुज जलडमरूमध्य बंद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
तेहरान/दुबई: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। एक तरफ अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए भीषण हवाई हमलों के बाद वहां परमाणु बादल (Mushroom Cloud) जैसे नजारे देखने को मिले, तो वहीं दूसरी तरफ इराक से लॉन्च किए गए ड्रोन ने दुबई की एक लग्जरी आवासीय इमारत को सीधे निशाने पर लिया। पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं और अफरा-तफरी का माहौल है। तेहरान में धधकती रिफाइनरी, 'हेल फायर' की बारिश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चौंका देने वाले वीडियो में ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण में स्थित तोंदगौयान तेल रिफाइनरी पर मिसाइलों और बमों की बारिश होती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से यह हमला किया, जिससे रिफाइनरी में आग के विशाल गोले उठते देखे गए। इजराइली मीडिया N12 न्यूज ने इस बमबारी की पुष्टि की है, जिसे "नर्क की आग" (Hell Fire) बताया जा रहा है। इन हमलों ने पूरे क्षेत्र में ऊर्जा संकट के नए आयाम खोल दिए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले शनिवार को एक संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने का फैसला किया था। दुनिया की लगभग 12% तेल सप्लाई इसी रास्ते से होती है। इस बंदी का असर पड़ोसी देशों पर भी पड़ा है। इराक के तेल मंत्रालय ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्थिरता का हवाला देते हुए एक प्रमुख तेल क्षेत्र से उत्पादन रोकने की घोषणा कर दी।