Skip to content

“CM Bhagwant Mann का बड़ा हमला: Raghav Chadha को बताया ‘कम्प्रोमाइज्ड’, संसद में ‘समोसा-पिज्जा’ टिप्पणी पर उठाए सवाल

“CM Bhagwant Mann का बड़ा हमला: Raghav Chadha को बताया ‘कम्प्रोमाइज्ड’, संसद में ‘समोसा-पिज्जा’ टिप्पणी पर उठाए सवाल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Raghav Chadha पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “कम्प्रोमाइज्ड” बताया है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में सीएम मान ने कहा कि पार्टी लाइन से हटकर काम करने पर कार्रवाई होना तय है। सीएम मान ने यह बयान उस वक्त दिया जब राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से उन्हें सदन में बोलने का समय न देने के लिए कहा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मान ने साफ कहा कि पार्टी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप रहना और व्हिप का उल्लंघन करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब पार्टी पश्चिम बंगाल में वोटों की कथित कटौती या गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी जैसे गंभीर मुद्दों पर आवाज उठा रही है, तब ऐसे समय में सांसद का सदन से दूरी बनाना या विरोध में खड़े न होना सवाल खड़े करता है। “अगर कोई नेता पार्टी के स्टैंड के खिलाफ जाता है, तो कार्रवाई जरूरी हो जाती है,” उन्होंने जोड़ा। सीएम मान ने यह भी कहा कि संसद में पार्टी के नेताओं को बदलना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले डॉ. धरमवीर गांधी इस भूमिका में थे और बाद में उन्होंने खुद यह जिम्मेदारी संभाली। साथ ही, मान ने राघव चड्ढा के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें उन्होंने संसद में महंगाई पर चर्चा के दौरान समोसे और पिज्जा की कीमतों और डिलीवरी में देरी का जिक्र किया था। मान ने कहा कि देश के गंभीर मुद्दों पर चर्चा की बजाय इस तरह की बातें करना उचित नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम से आम आदमी पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं, जिससे आने वाले समय में राजनीतिक हलचल और तेज होने के आसार हैं।