पटना: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। AI-संचालित स्मार्ट मीटर की नई पहल से अब उपभोक्ताओं को बिजली खपत की सटीक जानकारी मिलेगी। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) ने REC लिमिटेड और बिजली टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ इस परियोजना पर करार किया है।
ये स्मार्ट मीटर AI-पावर्ड एनालिटिक्स के जरिए उपभोक्ताओं को उनके बिजली खर्च का विस्तृत विश्लेषण देंगे। इससे लोग अधिक बिजली खपत करने वाले उपकरणों की पहचान कर बिजली बचत की रणनीति बना सकेंगे, जिससे उनके मासिक बिलों में कमी आएगी।
इस पहल से न केवल बिजली की पारदर्शी खपत सुनिश्चित होगी बल्कि बिलिंग प्रणाली में भी सटीकता आएगी। SBPDCL के प्रबंध निदेशक ने इसे बिहार में बिजली वितरण के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है, जिससे उपभोक्ता ज्यादा किफायती और स्मार्ट तरीके से बिजली का उपयोग कर सकेंगे।