जालंधर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खुलेआम हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो फिल्लौर हलके के गोराया थाने के अंतर्गत आने वाले चक देसराज गांव का है।
वायरल वीडियो में युवक को एक के बाद एक तीन फायर करते हुए साफ देखा जा सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह हथियार लाइसेंसी है या अवैध। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है|
अब तक पुलिस प्रशासन ने न तो आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की है, न ही इस मामले की गहराई से जांच की गई है। लोगों का आरोप है कि ऐसे मामलों पर प्रशासन की लापरवाही अपराधियों को और बढ़ावा दे सकती है।
जब पुलिस अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।