जालंधर के हरगोबिंदर नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक सैलून मालिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय कुमार (निवासी गांव दत्ता, मोगा) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात एक युवक बाल कटवाने के लिए सैलून पहुंचा, लेकिन वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि सैलून मालिक फंदे से लटका हुआ है। घबराए युवक ने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
फिलहाल, पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और विजय कुमार की आत्महत्या के पीछे की वजह जानने को बेचैन हैं।