Skip to content

जालंधर अटैक: मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड सैदुल अमीन से जुड़ा नया खुलासा, फंडिंग मामले में एक और गिरफ्तारी

Jalandhar Attack: Grenade Attack Mastermind Saidul Amin Linked to Funding Network, New Arrest Made
Jalandhar Attack: Grenade Attack Mastermind Saidul Amin Linked to Funding Network, New Arrest Made
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फंडिंग नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियोजत जागड़ा निवासी शास्त्री मार्केट कुरुक्षेत्र के रहने वाले आरोपी को हरियाणा से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जालंधर पेश किया। आरोपी को अदालत से 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी काका राणा का नजदीकी है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि काका राणा ने उसे 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद वह दिए गए खातों में रकम डालता था, हालांकि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिसे उसने 3500 रुपये भेजे, वह ग्रेनेड हमले में शामिल है।

दूसरी ओर, जांच एजेंसियां 19 वर्षीय आतंकी सैदुल अमीन से भी लगातार पूछताछ कर रही हैं। सैदुल को 12 अप्रैल को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उसने कबूल किया कि चार महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती फरार आरोपी जीशान अख्तर से हुई थी, जिसने उसे ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग दी थी। इस हमले के लिए सैदुल को 50 हजार रुपये एडवांस में दिए गए थे।

गौरतलब है कि मनोरंजन कालिया के घर पर हुए इस ग्रेनेड हमले में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। पुलिस ने मामले में ई-रिक्शा चालक सुनील काका और उसके मासी के बेटे हैरी को भी पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस रिमांड पूरा होने पर सैदुल को फिर अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में और भी बड़े खुलासों की संभावना है।