Skip to content

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बकरीद पर लगातार दो दिन की छुट्टी घोषित

Punjab Government Employees Rejoice: Two Consecutive Holidays Announced for Bakrid
Punjab Government Employees Rejoice: Two Consecutive Holidays Announced for Bakrid
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 7 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 8 जून को रविवार होने के कारण लगातार दो दिन छुट्टी रहेगी, जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों को छोटा-सा वीकेंड ब्रेक मिल जाएगा।

पंजाब सरकार के आदेशानुसार 7 जून को सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और अन्य राजकीय प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं, स्कूल और कॉलेज पहले से ही गर्मियों की छुट्टियों के चलते 2 जून से 30 जून तक बंद हैं। ऐसे में छात्रों और शिक्षकों को भी इस त्योहार के दौरान विश्राम का भरपूर मौका मिलेगा।

ईद-उल-अजहा, जिसे आम बोलचाल में बकरीद कहा जाता है, इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। इस दिन पैग़म्बर इब्राहिम (अलैहिस्सलाम) की अल्लाह के प्रति कुर्बानी की भावना को याद किया जाता है। परंपरा के अनुसार इस दिन बकरे या अन्य जानवरों की कुर्बानी दी जाती है और जरूरतमंदों में मांस बांटा जाता है।

बकरीद की तारीख हर साल इस्लामी चंद्र कैलेंडर के अनुसार बदलती है। यह पर्व ईद-उल-फितर के करीब दो महीने नौ दिन बाद, यानी जुल-हिज्जा माह की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। इस साल भारत में बकरीद 7 जून 2025 को मनाई जाएगी, जिसकी पुष्टि चांद दिखाई देने के बाद की गई है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए यह दो दिन की छुट्टी ना केवल पर्व मनाने का अवसर है, बल्कि गर्मी में कुछ राहत पाने का भी मौका है। वहीं, इस्लामी समुदाय के लिए यह त्योहार भाईचारे और परोपकार का प्रतीक