Skip to content

दिल्ली फ्लाइट से पहले बठिंडा एयरपोर्ट पर महिला के बैग से मिले कारतूस, मचा हड़कंप

Cartridges Found in Woman's Bag at Bathinda Airport Before Delhi Flight, Security on High Alert
Cartridges Found in Woman's Bag at Bathinda Airport Before Delhi Flight, Security on High Alert
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बठिंडा (पंजाब): बठिंडा सिविल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा जांच के दौरान दिल्ली जा रही एक महिला के बैग से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि महिला हरियाणा के सिरसा जिले की निवासी है और वह दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंची थी।

एयरपोर्ट सुरक्षा स्टाफ को महिला के व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसके सामान की गहन जांच की गई। तलाशी के दौरान बैग में छुपाकर रखे गए चार कारतूस मिलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और कारतूसों को जब्त कर लिया गया।

पुलिस कर रही गहन जांच

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला के पास कारतूस कहां से आए और क्या इनका कोई आपराधिक मकसद था। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना का कोई बड़ा कनेक्शन तो नहीं है।