Skip to content

भिवानी: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 50 छात्रों से भरी थी बस, कई घायल

School Bus Overturns in Bhiwani, Haryana — Several Children Injured
School Bus Overturns in Bhiwani, Haryana — Several Children Injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

भिवानी, 10 जुलाई: हरियाणा के भिवानी जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बलियाली गांव से बवानीखेड़ा की ओर जा रही एक निजी स्कूल बस, जिसमें करीब 50 छात्र सवार थे, सड़क से फिसलकर नीचे गहरी ढलान में पलट गई। हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब स्कूल बस बच्चों को लेकर सुबह स्कूल की ओर जा रही थी। उसी दौरान सामने से एक प्राइवेट कंपनी की बस भी उसी मार्ग पर आ रही थी। संकरी सड़क और दोनों बसों के एक साथ क्रॉस करने की कोशिश में स्कूल बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से उतरकर गहराई में चली गई।

बस के पलटते ही बच्चों की चीखें सुन आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े चले आए। सभी घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। कुछ बच्चों को एहतियातन आगे की जांच के लिए ज़िला अस्पताल भी भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में चालक की गलती और सड़क की तंग हालत को जिम्मेदार माना जा रहा है।