Skip to content

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने AAP नेताओं पर दर्ज करवाई FIR – जानिए पूरा मामला

Congress Leader Pratap Singh Bajwa Files FIR Against AAP Ministers Over Edited Video; Bikram Majithia Arrested in ₹540 Crore Asset Case
Congress Leader Pratap Singh Bajwa Files FIR Against AAP Ministers Over Edited Video; Bikram Majithia Arrested in ₹540 Crore Asset Case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़, जुलाई 2025:
पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दो मंत्रियों – अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल चीमा के खिलाफ फर्जी और एडिटेड वीडियो वायरल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई है। यह शिकायत चंडीगढ़ सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 336(4), 356 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रताप सिंह बाजवा का आरोप है कि आप नेताओं ने उनका एक वीडियो एडिट करके सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिससे यह गलत संदेश गया कि वह अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बचाव कर रहे हैं। बाजवा ने कहा कि इस वीडियो से उनकी छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई। उन्होंने इसे "राजनीतिक चरित्र हनन" की कोशिश बताया और इसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इसी मामले से जुड़ा एक दूसरा बड़ा घटनाक्रम 25 जून को सामने आया, जब बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर सुबह-सुबह विजिलेंस ब्यूरो ने छापा मारा। लगभग 30 अधिकारियों की टीम ने रेड की, जिसमें मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने अधिकारियों पर "धक्का-मुक्की" के आरोप भी लगाए।

दोपहर करीब 12:15 बजे मजीठिया को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में अदालत में पेश करने के बाद 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया। FIR में यह भी दावा किया गया है कि मजीठिया के पास 540 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जो उनकी घोषित आय से कहीं अधिक है। आरोपों में मनी लॉन्ड्रिंग, शेल कंपनियों के जरिए निवेश, और विदेशों में संदिग्ध लेनदेन शामिल हैं। रेड के दौरान विजिलेंस अधिकारियों को 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 iPad, 8 डायरियां और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। माना जा रहा है कि विजिलेंस विभाग मजीठिया की रिमांड बढ़ाने की मांग भी कर सकता है।