Skip to content

जालंधर के महालक्ष्मी मंदिर में आप और कांग्रेस नेताओं के बीच भिड़ंत – जानिए विवाद की पूरी कहानी

Jalandhar MLA Paragat Singh Calls Bittu a “Reel Minister”; 12 Punjabis Arrested in America
Jalandhar MLA Paragat Singh Calls Bittu a “Reel Minister”; 12 Punjabis Arrested in America
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर, 10 जुलाई 2025:
धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जालंधर के महालक्ष्मी मंदिर में कांग्रेस नेता बंटी नीलकंठ और आम आदमी पार्टी के नेता निखिल अरोड़ा के बीच कथित हाथापाई की घटना सामने आई है। शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित कार्यक्रम उस समय तनावपूर्ण बन गया जब मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग स्थल पर दोनों नेताओं के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रसम क्रिया पूरी होने के बाद जब लोग बाहर निकल रहे थे, तभी दोनों नेताओं में किसी पुराने विवाद को लेकर बहस छिड़ गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों को शारीरिक चोटें आईं और इसके बाद दोनों नेता सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) के लिए रिपोर्ट कटवाई गई।

जानकारी के मुताबिक, बंटी नीलकंठ और निखिल अरोड़ा के बीच की रंजिश कोई नई नहीं है। यह विवाद पिछले निकाय चुनावों से चला आ रहा है। उस समय वार्ड नंबर 66 से निखिल अरोड़ा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी थे, जबकि बंटी नीलकंठ ने उनके खिलाफ प्रचार किया था।

चुनावों के दौरान निखिल ने नीलकंठ पर लोगों को शराब बांटने के गंभीर आरोप लगाए थे और इस बाबत पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। यही नहीं, इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे दोनों पक्षों के बीच संबंध और बिगड़ गए थे।

घटना के बाद दोनों नेताओं के समर्थकों में भी हलचल देखी गई है। हालांकि फिलहाल किसी पक्ष ने आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन की ओर से पुलिस बल को मंदिर क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न घटे। एक धार्मिक स्थल पर इस प्रकार की घटना ने जालंधर की राजनीति में एक बार फिर गर्मी ला दी है। व्यक्तिगत विवाद जब सार्वजनिक मंचों तक पहुंचते हैं, तो उनका असर समाज और धर्मस्थलों की पवित्रता पर भी पड़ता है। अब देखना यह है कि यह मामला राजनीतिक सुलह की ओर बढ़ेगा या कानूनी लड़ाई की ओर