Skip to content

सुखबीर सिंह बादल के काफिले का सड़क हादसा, एयरबैग खुलने से टला बड़ा नुकसान

Shiromani Akali Dal chief Sukhbir Singh Badal’s convoy met with an accident near Ajnala while heading to flood-affected areas
Shiromani Akali Dal chief Sukhbir Singh Badal’s convoy met with an accident near Ajnala while heading to flood-affected areas
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफिले का शनिवार को अजनाला के पास सड़क हादसा हो गया। गनीमत रही कि एयरबैग समय पर खुलने से बड़ा हादसा टल गया और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, सुखबीर बादल का काफिला बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने जा रहा था। इसी दौरान अजनाला के पास एक बस ने काफिले में शामिल दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों को टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने के बाद गाड़ियों के एयरबैग खुल गए, जिससे सवार लोग सुरक्षित बच गए।

जिस गाड़ी को बस ने टक्कर मारी, उसमें डीएसपी सवार थे। हादसे में उन्हें हल्की चोट आई, लेकिन कोई बड़ी जानमाल की हानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद काफिले की अन्य गाड़ियां वहीं रोक दी गईं। बताया जा रहा है कि उस समय सुखबीर बादल की गाड़ी काफिले से आगे निकल चुकी थी

गौरतलब है कि सुखबीर सिंह बादल इन दिनों लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर रहे हैं और किसानों तथा प्रभावित परिवारों को सहायता मुहैया करवा रहे हैं। इसी दौरान अजनाला क्षेत्र में उनका काफिला इस हादसे का शिकार हो गया।