Skip to content

पंजाब में आज रहेगा लंबा पावर कट: कई इलाकों में शाम तक ठप रहेगी बिजली सप्लाई

Long Power Cut in Punjab Today: Electricity to Remain Suspended in Nurpurbedi and Gurdaspur till Evening
Long Power Cut in Punjab Today: Electricity to Remain Suspended in Nurpurbedi and Gurdaspur till Evening
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब में आज यानी बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 को कई इलाकों में लंबे समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावरकॉम विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नूरपुरबेदी और गुरदासपुर जिलों में मेंटेनेंस और मरम्मत कार्यों के चलते निर्धारित समय तक बिजली बंद रहेगी।

नूरपुरबेदी क्षेत्र के तख्तगढ़ सब-डिवीजन के अतिरिक्त सहायक अभियंता ने बताया कि बैंस फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव — सरथली, भट्टों, टपरियां, बैंस, तख्तगढ़, घारीसपुर, ढाहां, औलख, असालतपुर और लहरियां — की मोटरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी
इसके अलावा, गांव टपरियां के घरों की बिजली भी इसी अवधि में बंद रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कार्यों के चलते बिजली कट का समय परिस्थितियों के अनुसार थोड़ा आगे-पीछे भी हो सकता है। वहीं, गुरदासपुर जिले में भी बुधवार को बिजली सप्लाई ठप रहेगी। पावरकॉम स्टेशन तुगलवाला हरचोवाल में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 66 के.वी. पावर सप्लाई बंद रखी जाएगी।

इस दौरान ठीकरीवाल और ढींढसा 24 घंटे फीडर, तथा बेरी, भट्टियां, तुगलवाल, औलख, घोरवाह, हरचोवाल, धक्कर और राजपुरा मोटर फीडर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन रहेगा।