Skip to content

जालंधर: अ‍ग्गरवाल वैष्णो ढाबा पर GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, कैश बरामद

GST Department Conducts Major Raid at Aggarwal Vaishno Dhaba in Jalandhar; Cash Recovered
GST Department Conducts Major Raid at Aggarwal Vaishno Dhaba in Jalandhar; Cash Recovered
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर में मंगलवार सुबह सेंट्रल GST विभाग ने मशहूर अग्गरवाल वैष्णो ढाबा पर छापेमारी करते हुए सख्त कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, ढाबे के अलावा मालिकों के घरों पर भी एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

छापे के दौरान कैश बरामद हुआ है, हालांकि रकम का विवरण अभी सामने नहीं आया है। सुबह से शुरू हुआ यह ऑपरेशन कई घंटों तक चला।

अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई GST चोरी से जुड़ी है। GST विभाग आने वाले दिनों में बरामद राशि और टैक्स चोरी की कुल रकम का विवरण जारी करेगा।

यह मामला जालंधर व्यापार जगत में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।