जालंधर: शहर में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पुलिस के आदेशों के अनुसार अब किसी भी व्यक्ति को वाहन में हथियार ले जाने की अनुमति नहीं होगी, चाहे वह लाइसेंसशुदा क्यों न हो। इसके अलावा शादी पैलेस और बैंक्वेट हॉल में CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
पुलिस ने मकान मालिकों और PG संचालकों को भी किरायेदारों व घरेलू सहायकों की पूरी जानकारी स्थानीय थाने में जमा करवाने को कहा है। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कमिश्नरेट का कहना है कि इन नियमों का मकसद शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। जल्द ही पालन न करने वालों पर जुर्माना और वाहन जब्ती की कार्रवाई भी शुरू होगी