Skip to content

जालंधर में एनआईए (NIA) की तड़के रेड, फ्रेंड्स कॉलोनी में दबिश से मचा हड़कंप

Major NIA Raid in Jalandhar: Early Morning Operation Creates Panic in Friends Colony opposite dav college
Major NIA Raid in Jalandhar: Early Morning Operation Creates Panic in Friends Colony opposite dav college
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर, 26 जून 2025।
जालंधर शहर के एक प्रमुख क्षेत्र फ्रेंड्स कॉलोनी में आज तड़के सुबह 6 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक घर में एनआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी।
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई आतंकी फंडिंग या नेटवर्क से जुड़े किसी संदिग्ध गतिविधि को लेकर की गई है। हालांकि अभी तक सरकारी स्तर पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
इस रेड के दौरान पंजाब पुलिस की टीम भी एनआईए के साथ मौजूद रही और पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
एनआईए की टीम की ओर से न तो रेड की पुष्टि की गई है और न ही यह बताया गया है कि किसके घर या किन लोगों के खिलाफ यह छापेमारी की गई है। अधिकारियों ने इस मामले में मीडिया से बात करने से इनकार किया है।
•जगह: फ्रेंड्स कॉलोनी, जालंधर
•समय: सुबह 6 बजे
•एजेंसी: NIA और पंजाब पुलिस
•स्थिति: कोई गिरफ्तारी या जब्ती की पुष्टि नहीं
•माहौल: क्षेत्र में अफरा-तफरी